15 जून 2012 - 19:30

इराक़ के शहर काज़मैन में जहां इमाम मूसा काज़म अलैहिस्सलाम का रौज़ा है इस समय साठ लाख से अधिक श्रद्धालू जमा हैं जो रसूले इस्लाम के परिवार से उनके नवें उत्तराधिकारी का शोक मना रहे हैं......

भारत व ईरान सहित आज सारी दुनिया में रसूलुल्लाह (स.) के बेटे इमाम मूसा काज़म अलैहिस्सलाम के शहादत दिवस के अवसर पर शोक मनाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के शहर काज़मैन में जहां इमाम मूसा काज़म अलैहिस्सलाम का रौज़ा है इस समय साठ लाख से अधिक श्रद्धालू जमा हैं जो रसूले इस्लाम के परिवार से उनके नवें उत्तराधिकारी का शोक मना रहे हैं। काज़मैन में प्रतिवर्ष रसूले अकरम (स.) के बेटे इमाम मूसा काज़म अलैहिस्सलाम के रौज़ा-ए-अक़दस पर दसियों लाख श्रद्धालू का मजमा होता है जो इराक के अलावा ईरान और विश्व के विभिन्न देशों से आते हैं। इराकी सरकार ने काज़मैन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं. ईरान में हर छोटे बड़े शहर की मस्जिदों, इमाम बारगाहों और उलमा व मराजे हज़रात के घरों में पिछली रात से मजालिसे अज़ा का सिलसिला शुरू हो गया था जिसमें श्रद्धालूओं ने हज़रते मासूमा-ए-क़ुम की सेवा में श्रद्धांजति अर्पित की. उधर भारत और पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में आज इमाम मूसा काज़म अलैहिस्सलाम का शोक मनाया गया. रसूले अकरम (स.) के बेटे हज़रत इमाम मूसा काज़म अलैहिस्सलाम को अत्याचारी अब्बासी शासक हारूनुर रशीद ने ज़हेर से शहीद कर दिया था.........166